Skip to main content

कम पानी कम केयर में भी हरे-भरे रहते है ये 5 पौधे – 

हमारा जीवन चक्र प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनो रूप से सीधे सीधे प्रकृति से जुड़ा है। हमारे जीवन के लिए जो कुछ भी आवश्यक है वो हमे प्रकृति प्रदान करती है, जैसे जल, हवा, भोजन इत्यादि।

और यह प्रकृति और पर्यावरण के मूल स्तंभ है पेड़ पौधे। आज जहा मानव बस्ती का आकार बढ़ता जा रहा हे जंगल कम होते जा रहे है। लेकिन हम भी प्रकृति और पेड़ पौधों को साथ सजोए चल रहे है। पेड़ पौधों को हम अपने आंगन में घर के अंदर और ऑफिस के अंदर अब जगह दे रहे है। आज हमे हर घर और ऑफिस में पौधे आम तौर पर दिख जाते हे। आज हम उन्हीं पौधों की देखरेख पर बात करेंगे।

मार्च का महीना आधा बीत गया हे और गर्मी का आगमन हो रहा हे और ये आने वाले 2-3 महीने बहुत ही गरम रहने वाले है। लू-लपट और तेज धूप से हम अपना तो बचाव करेंगे ही लेकिन ऐसे मौसम में पेड़ पौधों का केसे खयाल रखे ये हम बताते है।

आज हम आपको 5 ऐसे पौधों के बारे में बताएंगे जो गर्मी में भी हरे भरे रहेंगे वो भी काम पानी में।

1. Snake Plant स्नैक प्लांट

Snack Plant

Snake Plant (स्नैक प्लांट) एक ऐसा पोधा हे जो आपको आसानी से घरों में देखने को मिल जाता है। इसका यही कारण है कि ये बहुत ही आसानी से घरों में लग जाता है। और इसकी देखरेख करना भी आसान हैं। तलवार जेसी दिखने वाली इसकी पत्तियों के कारण इसे पहचानना भी बहुत आसान हो जाता है। स्नैक प्लांट घर में लगाए जाने वाला सबसे पसंदीदा पोधा हे क्युकी इसकी देखरेख करना आसान हे, इसे बहुत कम पानी की जरूरत होती है। स्नैक प्लांट कठोर, तलवार जैसी पत्तियों वाला 5 इंच से 7 फीट लंबा पोधा हो सकता है। स्नैक प्लांट कई रंगों में भी आता है, जैसे हल्का लाल, सफेद धारी वाला, लेकिन ज्यादातर में हरे पट्टी वाले पत्ते होते हैं। इस पौधे को लगाना आसान हैं और यह मुस्किल परिस्थिति में भी सूखता नही है।

स्नैक प्लांट (Snake Plant) को कब पानी दे –

स्नैक प्लांट को बार बार पानी देने की आवश्यकता नही है। आप स्नैक प्लांट के गमले की मिट्टी सूखने दे। पूरी गर्मी में जब भी मिट्टी सुखी लगती है, तो महीने में 2 – 3 बार पानी दे। अधिक पानी देने से ये पौधा सूखने लगता है। और सुनिश्चित करे की पौधे पर कुछ समय के लिए सुबह की रोशनी सीधे पड़े, स्नैक प्लांट को रोशनी की जरूर होती है यहां तक कि ये पौधा पूरे दिन सूरज की रोशनी में रह सकता है।

2. Spider Plant (स्पाइडर प्लांट)

Spider - Plant

Spider plant (स्पाइडर प्लांट) लिली के परिवार का पौधा है। जो मूल रूप से अफ्रीका में पाया जाता है। इसे एयरप्लेन प्लांट, रिबन प्लांट, और स्पाइडर आइवी भी कहते हैं। इस पौधे को यह नाम इसके लटकते हुए तनों के कारण मिला है। 

आपको स्पाइडर प्लांट भी आसानी से घरों में दिख जायेगा यह एक सुंदर पौधा है और यह जहा कहीं भी होता है उस घर की सुंदरता बड़ा देता है। साथ ही इसके कई फायदे है। ये आस पास की हवा साफ करता है (air purifier )। और वास्तु शास्त्र में भी इसके कई फायदे माने गए हैं। इसके होने से घर में सुख शांति बनी रहती है। परिवार में कलह और कलेश नही होता है। और यह आपकी मन: स्तिथि को भी स्थिर और शांत रखता है।

साथ ही इसको लगाना जितना आसान हे उससे भी आसान इसकी देख देख करना है। इस पौधे को भी काम पानी की आवश्यकता होती है और आप इसे घर के किसी भी कोने में आसानी से लगा सकते है।

स्पाइडर प्लांट (Spider plant) को पानी कब दे – 

आम तौर पर स्पाइडर प्लांट को ज्यादा पानी की आवश्यकता नही होती है। आप पहले गमले में अगली डाल कर देखे। अगर आपको ऊपर की मिट्टी की एक परत 1 इंच ( 2.5 cm) मिट्टी सुखी लगे, तो फिर आपको स्पाइंडर प्लांट को पानी देना चाहिए। वैसे तो इस पौधे को भी हफ्ते में एक बार पानी देने की ही आवश्यक होती है। ज्यादा पानी इसके लिए भी हानिकारक होता है। आप पौधे को इतना ही पानी दे की गमले की मिट्टी में नमी बनी रहे, लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी ना दे आप पौधे को। अगर आपका पौधा पॉट में हे तो हमेसा एक्स्ट्रा पानी बाहर कर दे गमले से। और ध्यान रहे गर्मी के मौसम में आप एक दो बार लिक्विड फर्टिलाइजर का प्रयोग जरूर करे।

3. Chinese Evergreen (चाइनीज एवरग्रीन) or Agloaneme 

Chines Evergreen

Chinese Evergreen (चाइनीज एवरग्रीन) एक इंडोर सजावटी पौधा है। यह पौधा मूल रूप से एशिया का निवासी है। इस पौधे की पहचान यह है कि इन सभी में छोटे तने पर बड़े, और चमकदार गोल अंडाकार पत्ते होते है, और फूल पुराने पौधे पार आते हैं। जो वसंत या गर्मी के मौसम में खिलते है। यह पौधा सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला हाऊसप्लांट हैं। इसका रंग गहरे हरे से लेकर चांदी और लाल तक होता है। इस पौधे को आप साल में कभी भी अपने घर में लगा सकते ही और इसकी देखभाल करना भी आसान है। इसकी एक और अच्छी बात ये है की इसे सीधे सूरज की रोशनी पसंद नही है तो आप इसको अपने घर के किसी भी कमरे में रख सकते हैं!

चाइनीज एवरग्रीन को कब पानी दे।

वैसे तो चाइनीज प्लांट को भी ज्यादा पानी की जरूरत नही होती है। लेकीन ये पौधा हल्की नमी वाली मिट्टी को ज्यादा पसंद करता है। लेकीन गीली मिट्टी को उतना ही नापसंद करता है। और जरूर से ज्यादा पानी देना निश्चित रूप से आपके पौधे को नुकसान पहुंचा सकता हैं। आप गमले में पानी तभी डाले जब मिट्टी की ऊपरी परत सुख जाए। आप मिट्टी में ऊँगली गाड़ के भी नमी का अंदाजा लगा सकते हैं। आप पौधे को अच्छे से पानी दे, और फिर पूरा पानी सूखने दे जब नमी कम होने लगे या मिट्टी की ऊपर की परत सुख जाए, तब फिर से पौधे को पानी दे। ध्यान रहे मिट्टी को पूरी तरह से सूखने न दे।

4. Areca Palm (एरिका पॉम) or Parlor Palm (पार्लर पॉम)

Areca Palm

Areca Palm (एरिका पॉम) एक लोकप्रिय सजावटी पौधा हैं। आपने भी इसे लोगो के घरों, ऑफिस, होटल,मॉल, रिस्ट्रोरेंट में जरूर देखा होगा। यह एक खूबसूरत पौधा हैं। और यह सजावट में लोगो की पहली पसंद है। एरिका पॉम का पौधा एक अच्छा इंडोर पौधा है जिसकी पतली लम्बी फैली हुई पत्तियां घर की शोभा बढ़ाती है।

एरिका पॉम को बैम्बू पॉम, गोल्डन केन पॉम, पार्लर पॉम और बटरफ्लाई पॉम भी कहते हैं। एरिका पॉम के होने से आपके घर में शुद्ध हवा बनी रहती है और यह घर की हवा का रूखापन दूर करता है।  एरिका पॉम को अपने आस पास रखने से डिप्रेशन, एंजाइटी, थकावट कम महसूस होती है। 

एरिका पॉम को कब पानी दे –

एरिका पॉम एक ट्रॉपिकल प्लांट है। इसी नमी पसंद है लेकिन जरूरत से ज्यादा पानी इसके लिए भी नुकसानदायक है। जब एरिका पॉम के गमले की मिट्टी सुखी लगे तभी इसमें पानी डाले। अगर एरिका पॉम आपने अपने घर के अंदर रखा है तो इसमें 3 से 4 दिन के अंतराल में पानी डाले और यही पौधा बाहर रखा है तो आप इसमें हर दूसरे दिन पानी डाले। और साथ ही हफ्ते में 1 से 2 बार पानी का छिड़काव पौधे पर कर सकते हैं। जिससे पौधे की पत्तियों पर धूल नही जमाएगी और पत्तियों पर नमी भी बनी रहेंगी।

5. Money Plant (मनी प्लांट)

Money Plant

यह काफी चर्चित पौधा हैं। मनी प्लांट हम सभी के घरों का हिस्सा होता चला आया है। हम या तो इसे खरीद कर लाते हैं, या इसको चोरी करके लगाने की भी अपनी महत्वता हैं। हम आमतौर पर इसे घरों में पानी की बॉटल में या कांच के पॉट में लगे हुए देखते हैं। मनी प्लांट अपने गुणों के लिए जाना जाता है और इसकी देखभाल करना भी बहुत आसान हैं। लोग इस पौधे को घरों में बगीचों में लगाते हैं। यह बेल की तरह होता है। मनी प्लांट को हिन्दी में भी मनी प्लांट हैं कहते ही पैसे का पोधा नही कहते। हम आपको यह जानकारी इसलिए दे रहे हैं क्युकी कई लोगो के दिमाग में ये सवाल होता है। यह एक सदाबहार पौधा हैं।

Money Plant (मनी प्लांट) का पानी कब बदले –

मनी प्लांट इंडोर पौधा हैं जिसे हम बॉटल में या पॉट में लगाते हैं, इसी वजह से कभी कभी इसके पत्ते पीले पड़ने लगते ही और पौधा सड़ने लगता है। इसके चलते पौधा अक्सर खराब हो जाता है, इसमें आपको हर 2 से 3 दिन में बॉटल या पॉट का पानी बदलना जरूरी हैं। और अगर आपको बेल पर कुछ पत्ते पीले दिखाई दे तो उन्हें तुरंत हटा दे कैची या कटर की मदद से, ऐसा करने से आपका पौधा हमेसा हरा भरा रहेगा।

Leave a Reply